कटिहार, अप्रैल 16 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि ट्रैफिक नियमों की अनदेखी व लापरवाही के कारण हाल के दिनों में सड़क दुर्घटना का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। कटिहार ही नहीं राज्य के विभिन्न जिलों में सड़क दुर्घटना में हर रोज दर्जनों लोगों की जान जा रही है। कई गंभीर रूप से जख्मी हो रहे हैं। सड़क हादसों में कमी लाने तथा जख्मी को समय रहते इलाज के लिए अस्पताल तक ले जाने में आमलोगों को भी सहयोग करने के लिए प्रेरित करने को लेकर परिवहन विभाग ने सभी जिलों के लिए विशेष रणनीति के तहत सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया है।जिला परिवहन पदाधिकारी सुबीर रंजन ने बताया कि एक मई से विभागीय स्तर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। एनएच व एसएच पर सबसे अधिक दुर्घटना हो रही है। उच्च पथों पर तेज गति से वाहन चलाने के कारण दु्र्घटना होती है। इसको लेकर वाहनों की गति पर नजर रखने तथा चलते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.