हरदोई, अप्रैल 9 -- बेनीगंज। प्रताप नगर चौराहा पर स्लीपर बस को टक्कर मारने के बाद भागने के चक्कर में तेज रफ्तार डंपर कपड़ा दुकानदार को रौंदते हुए निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। डेढ़ घंटे तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा। कोतवाली प्रभारी मार्कण्डेय सिंह के समझाने पर लोगों ने जाम खोला। प्रताप नगर चौराहा पर गुरुवार सुबह करीब सात बजे बघौली रोड से लोड डंपर और स्लीपर बस हरदोई की ओर से आ रही थीं। सवारी भरी बस की भिड़ंत चौराहे पर डंपर से हो गई। इसी बात को लेकर दोनों गाड़ी के चालकों व परचालकों की कहासुनी होने लगी। इस बीच आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तभी डंपर चालक गाड़ी लेकर सीतापुर रोड मार्ग की ओर जल्दबाजी में भागने की कोशिश करने लगा। डंपर चालक की लापरवाही के चलते मोहल्ला प्रतापनगर चौराहा निवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.