सड़क हादसे में कंटेनर चालक पर केस
सीतापुर, मई 11 -- सीतापुर। महोली इलाके में बाइक सवार को टक्कर मारने वाले कंटेनर चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। महोली क्षेत्र के अढौरी निवासी तोखन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि नौ मई को उनका भाई दीपू बाइक से लौट रहा था। तभी अढौरी चौराहे के पास एक कंटेनर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। जिससे वह घायल हो गया था। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई थी। घटना के बाद चालक वाहन सहित भाग निकला था। इस मामले में पुलिस ने कंटेनर के नंबर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.