हापुड़, जनवरी 29 -- तेज रफ्तार में फर्राटा भर रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर ऑटो से उतर रहे हापुड़ के युवक की मौत हो गई। जिसका पता लगते ही घर में कोहराम मचने पर परिजन रोते बिलखते अस्पताल में पहुंच गए। सिंभावली क्षेत्र से होकर निकल रहे पुराने दिल्ली लखनऊ नेशनल हाइवे पर गुरुवार को दर्दनाक घटना हो गई। किसान डिग्री कॉलेज के पास हापुड़ के मोहल्ला तगा सराय में रहने वाला संजय ऑटो से नीचे उतर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप में घायल हुए संजय को राहगीरों ने पुलिस की मदद से लहूलुहान हालत में स्थानीय अस्पताल में पहुंचा दिया। परंतु परीक्षण के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेब में मिले दस्तावेज के आधार पर मृतक की शिनाख्त होने पर पुलिस द्वारा सूचना दी गई तो घर में कोहराम मच गया। रोते बिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.