सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत
नोएडा, जून 1 -- दनकौर, संवाददाता। बांजरपुर गांव के निकट रविवार शाम सड़क हादसे में ऑटो और गन्ना जूस ठेले की कड़ी टक्कर हो गई। इस घटना में चालक ऑटो के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसको अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार कासना कोतवाली क्षेत्र के गिरधरपुर गांव निवासी 38 वर्षीय बुधराम ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार शाम वह ककोड़ क्षेत्र से ऑटो लेकर अपने गांव लौट रहा था। ऑटो लेकर जब वह दनकौर क्षेत्र के बांजरपुर गांव के पास पहुंचा, तभी सड़क किनारे खड़े गन्ने का जूस निकालने वाले एक अवैध वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया और बुधराम उसके नीचे दब गए। आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद उन्हें ऑट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.