देवरिया, जनवरी 29 -- खुखुन्दू, हिन्दुस्तान टीम। जन्मदिन समारोह से लौटते समय एल आई सी एजेंट की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि बाइक पर बैठे उनके साथी भी घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एजेंट की मौत की खबर घर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के शेरवां बभनौली गांव के डुमरिया टोले निवासी डॉ राजेंद्र यादव (48) पुत्र स्व. किसुनदेव यादव भटनी थाना क्षेत्र के शिव बनकटा गांव में अपने एक शुभचिंतक के घर मंगलवार की रात जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। उनके साथ थाना क्षेत्र के धनौती गांव निवासी मुन्ना यादव भी गए थे। वे वहां से देर रात में दोनों लौट रहे थे। भरथुआ-भटनी मार्ग पर मुजरी गांव के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। इस हादसें में राजेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई।...