गाज़ियाबाद, फरवरी 6 -- गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र में एसबीएन स्कूल के पास हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। नंदग्राम के संगम विहार में रहने वाले देवेश झा ने बताया कि 29 जनवरी को उनके पिता अजय कुमार झा बहन को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। जैसे ही वह एसबीएन स्कूल के पास पहुंचे तो रॉन्ग साइड से आई बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पिता के पैर में फ्रैक्चर हो गया और काफी गंभीर चोट आई हैं। अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.