औरंगाबाद, मई 8 -- दाउदनगर थाना क्षेत्र में घटी घटना, घायलों का चल रहा इलाज फोटो- 8 मई एयूआर 4 कैप्शन- दुर्घटना के बाद अस्पताल में इलाजरत घायल युवक दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर-पटना मुख्य मार्ग पर सिपहां के समीप देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एनएच-139 पर दो बाइक आमने-सामने टकरा गई जिसमें एक युवक की मौत हो गई वहीं दो लोग घायल हो गए।

मृतक की पहचान मृतक की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के सोनी गांव निवासी मालिकचंद सिंह के 25 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है। वहीं घायल युवकों में खुदवां निवासी अनिल चौधरी के पुत्र नीरज कुमार तथा कृष्णा चौधरी के पुत्र नीरज कुमार शामिल हैं। दोनों घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानका...