सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
रांची, अप्रैल 4 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एनएच-39 स्थित मखमंद्रो के पास शनिवार शाम करीब सवा सात बजे वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बूटी, रांची निवासी 26 वर्षीय रोहन पाहन के रूप में हुई है। घायल अनुप तिग्गा (पिता- बंधुवा तिग्गा) को स्थानीय लोगों की मदद से रातू के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, रोहन पाहन बेलांगी में रहकर स्टेडियम में केयरटेकर का काम करता था। वह अपने साथी के साथ रांची से काम कर पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान मखमंद्रो के पास सड़क किनारे एक कट के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बैरियर लगाकर सड़क जाम कर दिया। समाचार लिखे जाने तक जाम जारी था। मौके पर पुलिस प्रशासन पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.