दुमका, दिसम्बर 27 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। एन एच -133 हंसडीहा देवघर मुख्य मार्ग स्थित मरकुंडा गांव के निकट सड़क दुघर्टना में एक बाईक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हंसडीहा थाना क्षेत्र के बनियारा गांव निवासी मोहम्मद हुसैन (42 वर्ष ) के रुप में की गई है। जानकारी मिली कि, शनिवार को सुबह वह अपने घर बनियारा गांव से बाइक से व्यवसाय कार्य को लेकर पथरा गांव जा रहा था तभी सामने देवघर की ओर से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने युवक के बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया । इस हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.