बक्सर, मार्च 5 -- पेज तीन के लिए ---- नावानगर, एक संवाददाता। सिकरौल थाना क्षेत्र के चमिला नहर मार्ग पर देर रात हुये हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के सुंदरा गांव निवासी बीरबहादुर साह उर्फ टेंगर साह का पुत्र अप्पू कुमार (19 वर्ष ) के रूप में हुई है। वहीं जख्मी युवक बगेन गोला थाना के अंसारी फील्ड गांव निवासी दिनेश साह का पुत्र अनीश कुमार ( 29 वर्ष ) है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक चकिया गांव में आयोजित एक तिलक समारोह से वापस लौट रहे थे। तभी, रात 9 बजे के करीब उनकी बाइक चमिला पुल के पास अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। जिससे बाइक चला रहे अप्पू कुमार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार...