रुडकी, जनवरी 4 -- रविवार को कावड़ पटरी मार्ग पर मेहवड़- रुड़की के बीच बाइक और टैंपो की भिड़ंत में बाइक सवार घायल हो गया। हादसे के बाद टैंपो चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। ज्वालापुर निवासी सौरभ अपनी बाइक से कांवड़ पटरी होते हुए वापस अपने घर लौट रहा था तो जैसे ही वह मेहवड़-रुड़की के बीच पहुंचा तो सामने से आ रहे एक टैंपो ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से घटना की जानकारी प्राप्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.