उरई, मार्च 9 -- उरई। शहर कोतवाली में ग्राम मोहम्मदाबाद निवासी रामेश्वर ने तहरीर देते हुए बताया कि बाइक चालक अमर सिंह कुशवाहा निवासी कुसमीलिया थाना डकोर ने बाइक को तेजी और लापरवाही से चलाते हुए उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे उसका पुत्र और उसका मित्र गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और उसके पुत्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...