सड़क हादसे में एक की मौत,चार जख्मी
सीतामढ़ी, जून 1 -- शिवहर। जिले में रविवार को हुए दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार जख्मी हो गए। दोनों घटना शिवहर नगर परिषद क्षेत्र में घटी। शिवहर नगर की कोठियां वार्ड नंबर 1 में एक ट्रैक्टर पलट जाने से उसमें दबकर चालक सहित दो व्यक्ति जख्मी होगए। एक बाइक सवार की मौत, दो जख्मी : एनएच 227 केशिवहर-मधुबन खंड में फतहपुर थाना क्षेत्र के फतहपुर गढ़ चौक के समीप रविवार को दो बाइक सवारो के बीच हुए आमने-सामने जोरदार टक्कर में एक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में पांच लोग घायल एक बाइक सवार शिवहर की ओर से जा रहा था। जबकि दूसरा कहतरवा की ओर से आ रहा था। इसी बीच फतहपुर गढ़ चौक के समीप दोनों बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.