मुजफ्फर नगर, अगस्त 10 -- खतौली। रविवार को नेशनल हाईवे-58 पर भंगेला के समीप सड़क हादसे में एक कांवड़िया की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर कांवड़ियों की भीड़ लग गई। तीनों कांवड़िया बाइक से हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी है। दिल्ली के लक्ष्मी नगर निवासी 22 वर्षीय शंकर पुत्र लाल दास बाइक से हरिद्वार से गंगाजल लाने के लिए निकला था। नेशनल हाईवे 58 पर भंगेला गांव के समीप पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। यह भी पढ़ें- डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दो कांवड़िये घायल दूसरी बाइक पर तो तुतन कुमार पुत्र राम निवासी बिहार और सुजीत कुमार पुत्र श्री राम निवासी बिहार सवार थे, जो हरिद्वार से घर ...