सड़क हादसे में ई रिक्शा चालक समेत दो की मौत
लखनऊ, मई 21 -- लखनऊ, संवाददाता। शहर में अलग-अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग जख्मी हो गए।डालीगंज के पतौरा गंज निवासी सुधीर कुमार वर्मा (30) ई रिक्शा चलाते थे। भाई दिलीप ने बताया कि चौक से नक्खास तिराहे के पास बुधवार देर रात तेज रफ्तार ई रिक्शा डिवाइडर पर चढ़ गया, जिससे सुधीर की मौत हो गई। वहीं जानकीपुरम स्थित सेंट मैरी अस्पताल के पास रहने वाले अशोक गुप्ता (53) घर के पास चाट का ठेला लगाते थे। बुधवार दोपहर अपने चाचा विनोद के साथ बाइक से किसी काम के लिए बाराबंकी गए थे। लौटते समय कुर्सी रोड पर डंपर ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दिया, जिससे अशोक की मौत हो गई। उधर, भोला खेड़ा निवासी अखिलेश गुप्ता मंगलवार दोपहर आशियाना से अवध चौराहे की ओर जा रहे थे। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.