सड़क हादसे में इंटर के छात्र की मौत, भाई व दोस्त गंभीर घायल
गोंडा, जुलाई 23 -- मेहनौन, संवाददाता। कोतवाली इटियाथोक थाना क्षेत्र में गुरुवार को नव्वागांव-आर्यनगर मार्ग पर बीरपुर सूबेदार मोड़ के पास सामने से आ रहे किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार एक इंटर मीडिएट के छात्र की मौत हो गई जबकि दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल छात्रों में एक छात्र मृतक का सगा भाई बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के टंडेलपुरवा गांव निवासी विशाल पासवान (18) पुत्र राजेश गुरुवार को जनता इंटर कॉलेज में इंटर में एडमिशन के लिए आया था। इसके बाद छोटा भाई विवेक पासवान (16) और देवभारी निवासी अंकित पासवान (17) पुत्र सुनील पासवान मिल गए। फिर तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर दोस्त अंकित पासवान को घर छोड़ने देवभारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.