हापुड़, मार्च 28 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला छज्जूपुरा निवासी दो दोस्तों की गुरुवार की देर रात मेरठ जनपद के सकैती के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर दोनों के परिजन में कोहराम मच गया और शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों में एक दोस्त नगर के प्रमुख एसएसवी कालेज में बाबू के पद पर तैनात था, जबकि दूसरा व्यक्ति प्राइवेट नौकरी करता था। शुक्रवार की शाम परिजनों ने दोनों का नम आंखों के बीच अंतिम संस्कार कर दिया था। जानकारी के अनुसार बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला छज्जुपुरा निवासी और एसएसवी कालेज में बाबू के पद पर तैनात अरुण गुप्ता मोहल्ला में रहने वाले अपने दोस्त रविंद्र शर्मा के साथ गुरुवार की शाम को बाइक पर सवार होकर हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही वह मेरठ जनपद के सकौती गांव स्थित नगली गेट के पास पहुंचे तो कार की बाइक से भिड़ंत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.