कानपुर, मार्च 13 -- कानपुर। चकेरी में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक आटा चक्की संचालक की मौत हो गई। सरसौल के सुन्थैला निवासी 54 वर्षीय रविंद्र कुमार कुशवाहा आटा चक्की संचालक थे। परिवार में पत्नी राजकुमारी और बेटा शैलेंद्र है। परिजन ने बताया कि बुधवार को वह शादी समारोह में शामिल होने बाइक से जाजमऊ जा रहे थे। इस दौरान वह एयरपोर्ट रोड होते हुए जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में तेज रफ्तार वाहन उन्हें टक्कर मारकर भाग निकला। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई। चकेरी थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...