सीवान, जनवरी 23 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। महादेवा थाना क्षेत्र के बड़हरिया मार्ग स्थित झूनापुर के समीप गुरुवार को हुए सड़क हादसे में एक अस्पताल संचालक की मौत हो गयी। मृत अस्पताल संचालक बलेथा निवासी राघव पांडये का पुत्र दीपक कुमार पांडेय बताए जाते हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल करने में जुट गयी है। बताया जाता है कि दीपक कुमार पांडेय शहर के अस्पताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल का संचालन करते थे। प्रतिदिन की तरह बुधवार की शाम को वह अपने अस्पताल पर थे और देर शाम वहां से निकले थे। लेकिन इसके बाद सुबह छह बजे दीपक कुमार की मौत की खबर परिजन को लगी। इस खबर के बाद परिजन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। बाद में पुलिस की मौजूदगी में सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजन को शव सौंप दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.