बोकारो, मई 21 -- बोकारो/चंदनकियारी प्रतिनिधि। बरमसिया ओपी क्षेत्र के दुबेकांटा के समीप हुए सड़क हादसे में दंपत्ति की मौत के बाद उनके तीन छोटे बच्चों पल्लवी, विमल मांझी और विद्युत मांझी के सामने जीवनयापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। घटना की जानकारी मिलने पर बुधवार को चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक, उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना, अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल ढांडा तथा जिला परिवहन पदाधिकारी मारुति मिंज बच्चों के घर पहुंचे और उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। यह भी पढ़ें- पांच दिनों में उजड़ गया परिवार, तीन मासूमों के सिर से उठा माता-पिता का सायाप्रशासन की कार्रवाई उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी और पंचायत सेवक को निर्देश दिया कि बच्चों को खाद्यान्न और अन्य मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही माता-पित...