सड़क हादसे में अधेड़ की मौत की रिपोर्ट दर्ज
गोंडा, अगस्त 8 -- वजीरगंज। अयोध्या-गोण्डा हाईवे पर बाइक की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली देहात बनकसिया निवासी मायाराम ने थाने पर तहरीर दी है कि गुरुवार शाम को उसके पिता रामगरीब उर्फ गरीबे (52) पुत्र बरसाती वर्ष साइकिल से डुमरियाडीह बाजार से वापस अपने घर बनकसिया जा रहे थे। रास्ते में सेन्ट जोसेफ स्कूल के पास अयोध्या-गोण्डा हाईवे पर कन्हैया पटवा निवासी नगवा ने अपनी बाइक लापरवाही पूर्वक तेज गति से चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में जख्मी पिता की जिला अस्पताल गोण्डा मे इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे के तहरीर पर बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: मैजिक के धक्के से युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.