संभल, अप्रैल 6 -- कोतवाली क्षेत्र के असालतपुर जारई मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई और पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। सीकरी गेट निवासी शकील अहमद (72) पुत्र अशील अहमद मोहल्ले में जनरल स्टोर की दुकान चलाते थे। सोमवार शाम करीब 3:45 बजे वह स्कूटी से पेट्रोल भरवाने असालतपुर जारई रोड स्थित पेट्रोल पंप जा रहे थे। जैसे ही वह पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर परिजन और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया...