सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
बक्सर, जून 7 -- फोटो नावानगर, एक संवाददाता। आरा - मोहनिया हाइवे पर सोनवर्षा थाना के कड़सर बस स्टैंड के पास एक अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ किसान की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक किसान की पहचान कड़सर गांव निवासी धीरेंद्र रवानी ( 42 वर्ष ) के रूप में हुई है। जो गेहूं पिसवाने के लिए हाइवे के उस पार जा रहा था। जाने के दौरान वह सड़क पार कर रहा था, तभी काफी तेज गति से आ रही एक अज्ञात अनियंत्रित वाहन की चपेट में आ गया। जो किसान को कुचलती हुई निकल गई। गभीर चोट आने के कारण किसान की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
घटना का विवरण घटना रविवार की शाम छह बजे की है। घटना के बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया है। जिससे हाइवे पर आवागमन ठप हो गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सोनवर्षा पुलिस ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.