सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम
पूर्णिया, अगस्त 15 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ थाना क्षेत्र के मिश्रीनगर चौक पर शुक्रवार को सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार बुलेट बाइक की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सौतारी गांव के वार्ड संख्या 9 निवासी छोटन सोरेन (58)के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार छोटन सोरेन शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे दाढ़ी बनवाने के लिए मिश्रीनगर चौक आए थे। दाढ़ी बनवाने के बाद वह सड़क पार कर अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अररिया से पूर्णिया की ओर जा रही बुलेट बाइक संख्या बीआर 38 एएन 8884 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छोटन सोरेन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जलालगढ़ प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.