फरीदाबाद, अप्रैल 1 -- फरीदाबाद। दिल्ली-आगरा हाईवे के सराय ख्वाजा टोल प्लाजा के नजदीक टाटा-407 की टक्कर लगने से अधिवक्ता राकेश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त वह अपनी कार की हवा चेक कर रहे थे। सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने मंगलवार को घायल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। यह हादसा 28 मार्च का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...