सड़क हादसे में अग्निवीर जवान की मौत
रांची, जून 28 -- इटकी, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मलार चौक के निकट रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में रविवार सुबह अग्निवीर जवान 24वर्षीय लक्ष्मण उरांव की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र के बटकुरी गांव निवासी लदरा उरांव के पुत्र के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार लक्ष्मण उरांव छुट्टी पर घर आए हुए थे और रविवार तड़के स्कूटी से ड्यूटी के लिए रांची रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान मलार चौक के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.