लोहरदगा, फरवरी 7 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले में सड़क हादसों पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। दिसंबर-जनवरी महीने में ही करीब दर्जन भर लोग जान गंवा बैठे हैं। तकरीबन सभी मौतों बाइक सवारों की हुई हैं। रोड सेफ्टी के बुनियादी नियमों का पालन नहीं होना बढ़ते सड़क हादसों की मुख्य वजह है। विगत दिनों जोबांग थाने के पास बॉक्साइट ट्रक की चपेट में आकर पेशरार अंचल के युवा अमीन की मौत के बाद लोहरदगा में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। दरअसल यह हादसा ओवर स्पीड की वजह से हुआ। वाहन जांच के दौरान केवल टू व्हीलर के कागजातों और हेलमेट की जांच होती रही है। बड़ी गाड़ियों की जांच और कार्रवाई को अब तक खास तवज्जो नहीं दी गई है। बॉक्साइट ट्रक, ट्रैक्टर, आटो, छोटे यात्री और मालवाहक वाहनों की जांच बिरले ही देखने को मिलती है। जबकि ज्यादातर हादसों में बड़ी ...