उरई, मई 4 -- कोंच। कोंच क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में भाई-बहन घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पचीपुरा खुर्द निवासी सचिन पुत्र संतोष अपनी बहन शालिनी के साथ मोटरसाइकिल से कोंच बाजार जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वे शालिनी की शादी की तैयारियों के लिए खरीदारी करने निकले थे। रास्ते में असुपुरा गांव के पास सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल सवार ने अचानक कट मार दिया। अचानक सामने आए इस मोड़ के कारण संतुलन बिगड़ गया और सचिन व उनकी बहन सड़क पर गिर पड़े। हादसे में दोनों को चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तुरंत निजी वाहन से सीएचसी कोंच पहुंचाया गया। दोनों घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.