सीतापुर, मई 24 -- सीतापुर, संवाददाता। महमूदाबाद कोतवाली इलाके में शनिवार शाम करीब 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाराबंकी के एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके बेटे सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की है। बाराबंकी के थाना बड्डूपुर क्षेत्र के तरावां गांव निवासी मोहम्मद याकूब अपने बेटे अरशद के साथ मुस्तफाबाद स्थित ससुराल गए हुए थे। शनिवार देर रात वह दोनों लोग बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान शेखपुर बिलौली के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा भाई व बोलेरो चालक गंभीर टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने ...