बिजनौर, मार्च 1 -- साइकिल व बाइक से आगे पीछे चल रहे पिता-पुत्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें पिता की मौके पर ही मौत हो गई एवं पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना रेहड़ क्षेत्र के ग्राम भगतावाला निवासी रेजराम सिंह (60 वर्ष) पुत्र बुध सिंह शुक्रवार को साइकिल द्वारा अपनी रिश्तेदारी में सिरियावाली गया था जबकि शाम के समय उसका पुत्र सतीश कुमार बाइक द्वारा हसनपुर बाजार से सब्जी लेने गया था। सिरियावाली से साइकिल द्वारा वापस लौट रहे रेजराम सिंह की हसनपुर बाजार में उसके पुत्र सतीश से भेंट हुई। अंधेरा होने के कारण सतीश अपने पिता के पीछे बाइक की लाइट का सहारा देकर चलने लगा। आगे पीछे चलते हुए जैसे ही वह भगतावाला के निकट आए तो विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी जिसमें रेजराम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और सतीश कुमार घा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.