ऋषिकेश, मई 1 -- सड़क हादसे में ब्रेन डेड घोषित 25 वर्षीय युवती ने अंगदान कर दो मरीजों को नई जिंदगी देने की राह खोल दी। ऋषिकेश एम्स में गुरुवार रात पौने ग्यारह बजे बिजनौर की इस युवती के लिवर-किडनी का दो अन्य मरीजों में प्रत्यारोपण शुरू हुआ। जहां एक ओर किडनी ट्रांसप्लांट का यह 23वां मामला है, वहीं संस्थान में पहली बार लिवर ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया भी शुरू की गई। बीती 21 अप्रैल को बिजनौर निवासी 25 वर्षीय एक युवती सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे बेहतर उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स लाया गया था। उसके मस्तिष्क में गंभीर चोट आई थी जिससे उन्हें जीवन रक्षक उपकरणों पर रखा गया। तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी हालत बिगड़ती चली गई। मस्तिष्क में गंभीर चोट के कारण युवती को मृत घोषित कर दिया गया। यह भी पढ़ें- देहरादून: सेलाकुई में अकबर कॉलोनी अब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.