सासाराम, जून 8 -- संझौली, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव निवासी सुरेंद्र चौधरी के पुत्र सुशील कुमार की सड़क दुर्घटना में सोमवार को दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातम का माहौल है और हर कोई इस दुखद घटना से स्तब्ध है। मृतक अपने परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

परिवार की स्थिति सबसे मार्मिक स्थिति उनके पिता सुरेंद्र चौधरी की है। ग्रामीण विकास कुमार ने बताया कि उनके दो पुत्र थे, जिनमें बड़े पुत्र की करीब दस वर्ष पूर्व बीमारी के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद सुशील कुमार ही उनके बुढ़ापे का एकमात्र सहारा थे। अब उनकी भी सड़क हादसे में मौत हो जाने से सुरेंद्र चौधरी पूरी तरह टूट गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अ...