चतरा, मार्च 12 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। मयूरहंड क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुए सड़क हादसे ने दो हंसते-खेलते परिवारों की खुशियां छीन लीं। इस हादसे में स्थानीय निवासी सुनील गोस्वामी और सर्वजीत पांडा की असामयिक मृत्यु हो गई। मिलनसार और सरल स्वभाव के धनी सुनील अपने पीछे भरा-पूरा परिवार और कई अधूरे सपने छोड़ गए हैं। परिजनों के अनुसार, सुनील का बड़ा सपना था कि वह अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाएं और सिर ढकने के लिए एक मजबूत पक्का घर बनवाएं। इसके लिए वह दिन-रात मेहनत कर रहे थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। एक पल की दुर्घटना ने उनके इन तमाम सपनों को चकनाचूर कर दिया। अब परिवार के सामने जीवन बसर करने और बच्चों के भविष्य को लेकर बड़ी जिम्मेदारी खड़ी हो गई है। सुनील की मृत्यु के बाद से उनकी पत्नी अनुराधा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पति को खोने के ...