बिजनौर, अप्रैल 21 -- शेरकोट। एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोहल्ला शेखान निवासी 20 वर्षीय युवक मोहम्मद कैफ की मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। मंगलवार को नम आंखों से उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। उसके जनाजे में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। परिजनों के अनुसार, सोमवार देर शाम कैफ अपने पड़ोसी सुफियान के साथ एक पारिवारिक कार्यक्रम से बाइक लेकर घर लौट रहा था। तभी धामपुर-नूरपुर मार्ग पर ग्राम नीदड़ू के पास पेट्रोल पंप के सामने उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- बाइक की ठोकर से घायल व्यक्ति की मौत टक्कर इतनी भीषण थी कि कैफ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि सुफियान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.