गुमला, अप्रैल 18 -- विशुनपुर। थाना क्षेत्र के कोकोटोली के पास सड़क हादसे में दो बच्चे घायल हो गए। इनमें 10 वर्षीय मनोज बृजिया गंभीर रूप से घायल है,जबकि राघव उरांव को हल्की चोट आई हैं। दोनों बच्चे अपने गांव जाहुप से कोकोटोली स्थित दुकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बनारी की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे दोनों बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बाइक सवार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायलों को विबशुनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति में मनोज को रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- डुमरी में बाइक की टक्कर से 40 वर्षीय ग्रामीण की मौत पुलिस जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.