सड़क हादसे घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
गुमला, जून 22 -- गुमला प्रतिनिधि। पालकोट थाना क्षेत्र के सेमरा के समीप रविवार देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में घायल तेलगांव कोना टोली निवासी 27 वर्षीय बलदेव सिंह की सदर अस्पताल गुमला में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार बलदेव सिंह मोटरसाइकिल मिस्त्री का काम करता था और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार को वह घर से बघमा जाने की बात कहकर मोटरसाइकिल से निकला था। इसी दौरान सेमरा के समीप एक वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.