काशीपुर, मार्च 14 -- काशीपुर। यू-टर्न ले रहे डंपर की चपेट में आकर कार सवार छह लोग घायल होने के मामले में पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यूपी के ग्राम निरयावली खादर, सोहत बूरावली, अमरोहा निवासी राजू सिंह पुत्र जगवीर सिह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह टैक्सी कार पर चालक है । कार की स्वामी रेखा पत्नी राकेश कुमार निवासी रम्पुरा, रुद्रपुर हैं। कहा कि वह 11 मार्च को हल्द्वानी निवासी माया देवी, सुमित, पूरन सिंह, रितेश, तान्या व नीमा देवी को लेकर हरिद्वार गया था। जब वह 12 मार्च को हरिद्वार से वापस आ रहा था, तो शाम करीब 6 बजे बांसखेड़ा हाईवे पर चालक ने डंपर को अचानक यू-टर्न पर मोड़ दिया। जिससे उसकी गाड़ी डंपर से टकरा गई। इस दौरान डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना में माया देवी को गंभीर चोटे होने पर उन्हें हल्द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.