फतेहपुर, मार्च 20 -- खागा, संवाददाता शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे प्रयागराज से फतेहपुर की ओर जा रही एक सफारी कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद नशे में धुत चालक ने सफारी को बेतहाशा दौड़ा दिया और हाईवे से नगर के भीतर पहुंच गया। सफारी का एक पहिया बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वह रिम पर दौड़ती रही। भीड़ ने कार चालक को पकड़ लिया।बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार चालक नेशनल हाईवे से उतरकर सर्विस लेन होते हुए नौबस्ता रोड पहुंच गया। इस दौरान कार का एक टायर पूरी तरह घिस चुका था और सफारी रिम पर ही दौड़ रही थी। तेज रफ्तार और लहराती हुई कार को देखकर लोगों ने संदेह के आधार पर उसे रोकने की कोशिश की।नगर में पुलिस चौकी के पास स्थानीय लोगों ने कार को घेरकर रोक लिया और चालक की पिटाई शुरू कर दी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप क...