सड़क हादसे के बाद बोलेरो सवारों को पीटा, लूट
कौशाम्बी, जून 19 -- कसेंदा। चरवा थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी अजय कुमार तिवारी ने बताया कि गुरुवार को वह अपने मित्र रामबाबू निवासी चौराडीह की सगाई में शामिल होने खुद की बोलेरो लेकर गया था। साथ में चौराडीह निवासी गुड्डू कुशवाहा, निहाल पांडेय व अमन कुमार भी थे। लौटते वक्त चरई गांव के पास सामने से आए एक ई-रिक्शा में बोलेरो की मामूली टक्कर लग गई। इस पर उसका चालक गाली-गलौज करने लगा। इसी बीच अचानक कुछ और लोग आ गए। इन्होंने भी रिक्शा चालक का पक्ष लेते हुए अभद्रता शुरू कर दी। विरोध पर पीड़ित तथा उसके साथ रहे लोगों की पिटाई की। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे के बाद बोलेरो सवारों को पीटा, लूट पीड़ित के गले में रही माला एवं मोबाइल फोन छीन लिया, जिसके कवर में नौ हजार रुपये थे। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.