सड़क हादसे के बाद दो चालकों में मारपीट, दो युवक गिरफ्तार
कोडरमा, मई 18 -- डोमचांच। थाना क्षेत्र के कोडरमा-जमुआ रोड पर पिकअप वैन और कार के बीच हुई टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से डोमचांच थाना में लिखित आवेदन दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर थाना परिसर में लाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं मारपीट की घटना में शामिल डोमचांच निवासी अन्नू मेहता और हर्ष कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। यह भी पढ़ें- मारपीट मामले के दो आरोपी धरमूचक से धराया यह भी पढ़ें- मारपीट के आरोपी की जमानत याचिका खारिज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.