मथुरा, दिसम्बर 22 -- केएम अस्पताल में एक हैरान करने वाला और प्रेरणादायक मामला सामने आया है। सड़क हादसे में सिर और दिमाग में गंभीर चोट लगने से 45 वर्षीय जमुना प्रसाद अपनी याददाश्त खो बैठे थे। वह न बोल पा रहे थे और न ही किसी को पहचान पा रहे थे। पांच महीने बाद अस्पताल की न्यूरो सर्जरी टीम ने सफल ऑपरेशन कर उनकी याददाश्त वापस लौटा दी। अब मरीज पूरी तरह स्वस्थ है। आयुष्मान योजना के तहत उनका निःशुल्क इलाज हुआ है। कोसीकलां के गोपालनगर निवासी गुड़िया के पति जमुना प्रसाद का पांच माह पूर्व एक्सीडेंट हो गया था। हादसे के बाद उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। परिजनों ने कई अस्पतालों में इलाज कराया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन मरीज को केएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां न्यूरो स्पेशलिस्ट डा. संदीप चौहान ने जांच के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.