रामगढ़, जून 28 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। एनएच-23 पर लारी बुध बाजार के समीप हुई भीषण सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मिलने शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम उनके घर पहुंची।

परिजनों से संवेदना टीम ने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता और सड़क दुर्घटना में मिलने वाले मुआवजे की कानूनी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। यह दौरा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तौफीकुल हसन के निर्देश तथा सचिव अनिल कुमार के मार्गदर्शन में किया गया।

विधिक सहायता की प्रक्रिया टीम ने परिजनों को बताया कि यदि वे विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रावधानों के तहत पात्र हैं तो उन्हें निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही सड़क दुर्घटना से संबंधित क्षतिपूर्ति प्...