पाकुड़, अप्रैल 26 -- लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के फूलपहाड़ी गांव के बीते दिनों सड़क दुर्घटना में दो युवकों की असामयिक मृत्यु हो गई थी। इस दुखद घड़ी में परिजनों को ढांढ़स बंधाने के लिए रविवार को लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू स्वयं उनके आवास पहुंचे। विधायक श्री मुर्मू ने मृतक वकील मरांडी एवं पुलिस हांसदा के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं का इस तरह चले जाना समाज और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए विधायक ने दोनों पीड़ित परिवारों को व्यक्तिगत रूप से दस-दस हजार रुपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही, उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि भविष्य में सरकारी योजनाओं और अन्य माध्यमों से उन्हें हर संभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.