कन्नौज, जून 10 -- कन्नौज। सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगों को समय पर आर्थिक सहायता और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद के सभी थानों के कंप्यूटर ऑपरेटरों और उपनिरीक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों की विक्टिम आईडी बनाने की प्रक्रिया और योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत पात्र सड़क दुर्घटना पीड़ितों को आर्थिक सहायता के साथ उपचार संबंधी लाभ भी प्रदान किए जाते हैं। प्रभारी यातायात ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल पात्र व्यक्तिय...