शाहजहांपुर, फरवरी 25 -- थाना क्षेत्र में 8 दिसंबर 2025 को हुए सड़क हादसे की रिपोर्ट दो माह 17 दिन बाद दर्ज की गई। पिटरहाई गांव निवासी कल्लू गुप्ता ई-रिक्शा से जैतीपुर आ रहे थे, तभी मड़ोरा मोड़ के पास दूध वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में उनका बायां हाथ कई जगह से टूट गया था। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। थाना प्रभारी प्रिंस शर्मा ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। कल्लू ने एक दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाया है, जिसे पुलिस ने निराधार बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...