सड़क हादसे के दो मामलों में रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, जून 6 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम भगतनिया निवासी आकाश पुत्र कांता प्रसाद ने न्यूरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि चार जून को सुबह दस बजे मझोला पुलिस चौकी के निकट रोडवेज बस के चालक ने तेजी और लापरवाही से चलाकर उसकी पत्नी और पुत्र को टक्कर मार दी। जिससे उसके चार वर्षीय पुत्र मिलन की मौत हो गई पत्नी घायल है; पुलिस ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके अलावा एक अन्य मामले में सुनगढी क्षेत्र के नौगवा पकडिया निवासी लक्ष्मी पत्नी झरगद ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा गया कि उसका पुत्र मोहित को थाना गजरौला क्षेत्र के तकिया मोड पर कार चालक ने तेजी और लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। जिससे उसके पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.