गढ़वा, अप्रैल 22 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। भवनाथपुर-कांडी मुख्य पथ पर सीआईएसएफ बैरक के समीप शनिवार की रात हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान अरसली उत्तरी पंचायत की मुखिया ईसरत जहां के भतीजे फिरोज अंसारी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात फिरोज अपने साथी शशि पासवान के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर कांडी से अपने घर अरसली लौट रहे थे। उसी दौरान सीआईएसएफ बैरक के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों द्वारा दोनों घायलों को तत्काल भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद फिरोज की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.