सड़क हादसे की मृतक के पिता ने लिखाई रिपोर्ट
कन्नौज, जुलाई 29 -- छिबरामऊ। जीटी रोड हाईवे पर सिकंदरपुर के पास हुए सड़क हादसे में पंजाब निवासी ड्राइवर की मौत हो गई थी। इस मामले में पंजाब के मोहाली निवासी कंटेनर चालक मृतक सुमित के पिता अर्जुन बहादुर ने ट्रक चालक के खिलाफ दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक के पिता ने लिखाई रिपोर्ट में कहा है, कि उनका बेटा हरियाणा के पंजाब से माल लादकर कोलकाता जा रहा था। जीटी रोड हाईवे पर जब सिकंदरपुर के पास पहुंचा, तभी आगे चल रहे ट्रक में अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे कंटेनर पीछे से जाकर घुस गया और उसमें उसके बेटे की मौत हो गई। जब का उसका साथ ही पंकज कुमार घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.