कटिहार, मई 31 -- कटिहार, एक संवाददाता पोठिया थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर डुमर के समीप रविवार को साइकिल सवार की मौत के बाद हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सड़क जाम, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने तथा डायल-112 वाहन को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं दुर्घटना के लिए जिम्मेदार हाईवा और उसके चालक की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया गया है। जाम की वजह से सवारी बस पर सवार यात्रियों को काफी परेशानी परेशानी हुई। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पोठिया थाने की पुलिस के समझाने बुझाने के बाद लोग माने तो और किसी तरह से सड़क जाम को हटाया गया। यह भी पढ़ें- हाइवा की ठोकर से साइकिल सवार की मौत घटनाक्रम ज्ञात हो कि रविवार पूर्वाह्न बांके बिहारी धर्म कांटा के समीप अनियंत्रित हाईवा की चपेट में...